समाचार · पंजाब
जालंधर एरिया से चिट्टे का टीका लगाते युवकों का VIDEO:फिल्लौर के युवकों को पकड़ा, मां की कसम खाकर भागे, एक का चाचा रेलवे में
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मौत के बाद लगातार नशे के वीडियो सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो जालंधर के फिल्लौर के युवकों का सामने आया है, जहां 2 युवक नशे का टीका लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिए।
एक युवक की बाइक का नंबर जालंधर RTO की PB 08 C Y4740 था। युवक की बाइक पर नार्दर्न रेलवे लिखा था। जब उससे पूछा गया कि क्या रेलवे में जॉब करते हो तो उसने कहा कि चाचा करता है। उसे काले रंग का एक युवक मिला। उसने पूछा कि चिट्टा चाहिए तो हमने हां कह दिया और वो हमें चिट्टा देकर तेजी से निकल गया।
वीडियो बनाने वाले लोगों ने बताया कि कुछ ही समय वह यहां से पहले भी 2 लड़कों को भगाकर गए हैं। लोगों ने कहा कि फिल्लौर-जालंधर और आसपास का एरिया इन दिनों नशे का हॉट स्पाट बन गया है। पुलिस की इस तरफ कोई नजर नहीं है।
इस वीडियो को बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने इंस्टा हेंडल पर डालकर भगवंत मान सरकार से पूछा कि पंजाब के युवा नशों के कारण बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन मान की सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। पंजाब को खोखले दावों के बजाय ठोस कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है। पंजाब का नशा-मुक्त भविष्य हमारे युवाओं का अधिकार है। पढ़ें वीडियो की पूरी बातचीत… वीडियो बनाने वाला: भागो मत अब, रुक जाओ, ये रेलवे की बाइक किसकी है।
युवक- मेरी है, मेरा चाचा रेलवे में काम करता है।
वीडियो बनाने वाला: कहां से आए हो।
युवक-फिल्लौर के रहने वाले हैं।
वीडियो बनाने वाला: नाम क्या है आप दोनों का।
युवक-नाम रहने दो जी, माफ कर दो, फिर नहीं आएंगे।
वीडियो बनाने वाला: चिट्टे का टीका लगा लिया क्या।
युवक- सीरिंज दिखाते हुए, हां जी लगा लिया।
वीडियो बनाने वाला: चिट्टा कौन देकर गया।
युवक- एक काले रंग का लड़का आया था, वो देकर चला गया।
वीडियो बनाने वाला: कौन था वो लड़का, उसका नाम बताओ।
युवक-हम नहीं जानते, उसने कहा चिट्टा चाहिए तो हमने ले लिया।
वीडियो बनाने वाला: इनकी बाइक की चाबी निकाल लो।
युवक- नहीं जी, रहने दो, पहली बार हुआ है फिर नहीं होगा। वीडियो बनाने वाला: तू मोटरसाइकिल ले जा।
युवक: मैं कभी नहीं आऊंगा यहां। वीडियो बनाने वाला: : सारे फिल्लौर वाले इधर आ गए!।
युवक: आगे से नहीं आएंगे भाई, मां की कसम लगे। वीडियो बनाने वाला: : भाई, मां की झूठी कसम खा रहे हैं।
युवक : आगे से कभी नहीं आएंगे, कसम लगे। आगे से कभी नहीं आएँगे, शक्ल भी नहीं दिखाएंगे। वीडियो बनने पर गिड़गिड़ाए, माफी मांग छुड़ाई जान
सामने आई वीडियो में लोगों के सामने लड़के गिड़गिड़ाते हुए नजर आते हैं। नशे को लेकर स्थानीय लोगों और युवकों के बीत 5 मिनट तक बहस होती है। इसके बाद युवक माफी मांगते हैं और थाने में न ले जाने के लिए कहते हैं। अंत में युवक मां की कसम खाते हुए और दोबार इस इलाके में अपनी शक्ल न दिखाने का वादा कर अपनी जान छुड़ाते हैं।
हाथों में सीरिंज और मुंह में बीड़ी
नशा करने के इस वीडियो में एक युवक दूसरे की बाजू में सीरिंज से टीका लगाते हुए नजर आता है। अभी टीका पूरा नहीं लगा था, लेकिन जैसे ही लोग वीडियो बनाते हुए आते हैं तो टीका लगाने वाला युवक तेजी से सीरिंज को दबाकर चिट्टा नसों में इंजेक्ट कर देता है। इसके बाद तेजी से सीरिंज निका लेता है। दोनों सीरिंज युवक के हाथ में पकड़ी हुई नजर आती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि लगा लिया टीका तो वे कहते हैं कि हां लगा लिया।