समाचार · मध्य प्रदेश
शराब ठेके पर विवाद के बाद महिला से बदसलूकी:पति को लेने पहुंची पत्नी से गाली-गलौज, विरोध पर जान से मारने की धमकी
श्योपुर में शराब ठेके पर हुए विवाद के बाद शराब दुकान पर काम करने वाले श्रीचंद ने एक महिला से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, कविता पत्नी महेश रजक (28), निवासी बंजारा डेम, हसनपुरा हवेली, श्योपुर बुधवार 11 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने पति को लेने शराब ठेके पर पहुंची थीं। वहां महेश और श्रीचंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।
कविता ने बीच-बचाव कर श्रीचंद को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे गाली-गलौज करने लगा। कविता ने गाली देने से मना किया। इस दौरान वहां मौजूद फकीरा मेरौठा और सचिन धुलिया ने बीच-बचाव किया।
इसके बाद कविता अपने पति महेश को घर ले जाने लगीं। तभी श्रीचंद ने धमकी दी कि अगर महेश ठेके की तरफ आया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।
घटना के बाद कविता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई सुमेर सिंह धाकड़ कर रहे हैं।