Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:5 लीटर कच्ची शराब जब्त, एक महिला पर केस; बिक्री नहीं रुकी तो चक्काजाम की चेतावनी

INT News26 September 2026 at 12:50 pm

बुरहानपुर के हैदरपुर गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कच्ची, पक्की और देशी-विदेशी शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर एक दिन पहले शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं पुलिस ने एक महिला पर केस दर्ज किया। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। नशे में लोग गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। कच्ची शराब मिलने पर केस दर्ज

हाल ही में एक घर से शराब बेचने की सूचना पर महिलाएं वहां पहुंचीं और विरोध जताया। नावरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की और एक महिला पर केस दर्ज किया। नावरा चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने कहा, एक महिला से 5 लीटर कच्ची शराब मिलने पर केस दर्ज किया गया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिक्री बंद नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव, धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगी। उन्होंने प्रशासन से हैदरपुर में कथित ठिकानों की जांच कर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।