Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

4 नवंबर की टॉप 20 खबरें: 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश! पीएम मोदी को राहुल की चुनौती, क्या ईरान पर परमाणु बम गिराएंगे ट्रंप?

INT News4 November 2026 at 06:50 am

1. UP Politics: अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव! बोले- 'हम तब CM बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते'

अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी चुनाव पर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा, 'हम तब CM बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते' जानें उनकी नई चुनावी रणनीति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. मंदिरों और पुजारियों पर बयान देकर घिरीं नेहा बोरा, दिल्ली के थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग

Neha Bora Controversy: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का एक पुराना वीडियो सामने आते ही सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मंदिरों में पुजारियों द्वारा महिलाओं से दुष्कर्म संबंधी उनकी कथित टिप्पणी पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गई है. शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. '24 घंटे हो गए मोदी जी, डरिए मत...', राहुल गांधी ने दी PM मोदी को खुली बहस की चुनौती

Rahul Gandhi On PM Modi: राजनीति के मैदान में आरोप-प्रत्यारोप के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बैठकर बहस करने की चुनौती दी है. राहुल ने कहा कि 24 घंटे बीत गए, लेकिन उनकी चुनौती का जवाब नहीं आया. उन्होंने विदेशी संबंधों के आरोपों, US डील, अदाणी और एपस्टीन मामले पर चर्चा की बात कही. साथ ही मोहन भागवत को निर्णायक बनाने का प्रस्ताव रखा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल: SIR की अपील सुनने वाले जजों ने PAN-ID प्रूफ देने से किया इनकार, जानें चुनाव आयोग से क्यों ठनी?

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम हटने की शिकायतें सुनने वाले जजों और चुनाव आयोग के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. आयोग ने जजों से ऑनलाइन फैसलों पर हस्ताक्षर करने के लिए पैन कार्ड और पहचानपत्र मांगे हैं, जिसपर जजों ने आपत्ति जताई है. वहीं, पहचान जांच के इस विवाद के कारण लाखों मतदाताओं की अपीलों पर फैसले अटके हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. SIR सूची में नाम छूटा तो घबराएं नहीं, पुराने वोटर भी भर सकते हैं फॉर्म-6

मतदाता सूची से नाम कटने पर चिंता न करें. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, पुराने वोटर भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम पुनः सूची में शामिल करवा सकते हैं. यह प्रक्रिया आपको वोट देने में मदद करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. अमेरिका में वोटिंग के बीच ईरान पर बमबारी, क्या नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप गिराएंगे परमाणु बम?

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सचमुच ईरान पर परमाणु बम गिराने की तैयारी कर रहे हैं? अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन के इस दावे ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. ज्यादा टेंशन खाड़ी के देशों को क्यों है? आइए जानते हैं विस्तार से. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ईरान ने जारी की परमाणु हमले से बचने की गाइडलाइन: 24 घंटे घरों में रहें, AC बंद रखें; खिड़कियों से रहें दूर

Iran Nuclear Survival Guidelines: ईरान ने अपने नागरिकों के लिए परमाणु हमले की स्थिति में जान बचाने को लेकर एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. इसमें लोगों को परमाणु विस्फोट होने पर सुरक्षित जगहों पर छिपने, घरों के AC और वेंटिलेशन सिस्टम बंद करने और कम से कम 24 घंटे तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा रेडियोएक्टिव किरणों और उनसे फैलने वाले प्रदूषण से बचने के तरीके भी बताए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: नेहरू के मंत्रालय से इस्तीफा, जनसंघ की स्थापना और कश्मीर दौरे पर हिरासत में मौत

देश आजाद हुए अभी छह साल भी पूरे नहीं हुए थे. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू देश को नई दिशा देने में जुटे थे. दूसरी तरफ, मुखर्जी सरकार की नीतियों से असहमत होकर विपक्ष की राजनीति को मजबूत करने में लगे थे. 23 जून 1953 की सुबह सूर्योदय से दो घड़ी पहले (लगभग 3. 40 बजे ) श्रीनगर से एक ऐसी खबर आई, जिसने दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. खबर थी कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. अभी उनकी उम्र महज 51 वर्ष कि थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. फैक्ट चेक: 4 साल पुराना है धीरेंद्र शास्त्री का ‘राम जी के पांच पिता’ वाला वीडियो, जानिए क्या है पूरा सच

भगवान राम के 5 पिता वाले धीरेंद्र शास्त्री के वायरल वीडियो की सच्चाई जानें. 4 साल पुराना है ये वीडियो, जानिए पूरा सच और तर्क. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को ₹5,000 करोड़ का नुकसान? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर अब हवाई सफर पर भी दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है. यानी भारत के विमान पाकिस्तान के ऊपर से उड़कर दूसरे देशों में नहीं जा सकते. इसका सबसे ज्यादा असर एअर इंडिया की उन उड़ानों पर पड़ रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, दो चार्टर्ड विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति अटैच

Anil Ambani ED Action: दो चार्टर्ड विमान, महाराष्ट्र में जमीन और ऑफिस, तमिलनाडु में पवन ऊर्जा संयंत्र और बैंक खातों में जमा रकम. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ी ऐसी कई संपत्तियां अटैच की हैं. इनकी कुल कीमत 510.17 करोड़ रुपये बताई गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. पंचकूला : बेंच पर पटका, बाल खींचे, फिर सिर पर मारी ईंट, 8 साल के बच्चे के इस गुस्से की वजह क्या?

स्कूल में 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची पर ऐसी बेरहमी दिखाई कि हर कोई हैरान रह गया. 96 सेकेंड तक चली मारपीट में उसने बच्ची के सिर पर ईंट से भी कई वार किए. आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चे के मन में इतना गुस्सा कहां से आया? क्या इसके पीछे घर का माहौल, परवरिश या कोई मनोवैज्ञानिक वजह है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. 16 महीने के ऋत्विक के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, जमशेदपुर के इस नन्हे ने 30 सीढ़ियां चढ़कर रचा इतिहास..पढ़ें पूरी खबर

16 महीने के ऋत्विक वर्मा ने 30 सीढ़ियां चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. जानें इस नन्हे बच्चे की अद्भुत उपलब्धि और 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में कैसे दर्ज हुआ नाम. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. अशोक यादव की मौत के बाद बलिराजगढ़ में बवाल, महिला ने DM का कॉलर पकड़ा, 500 से अधिक जवान तैनात

मधुबनी में पुलिस पिकेट में ASI की गोलीबारी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे DM-SSP को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ा, प्रशासनिक अमला बैरंग लौटा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 500 KM तक प्रलय बनकर टूटेगी भारत की मिसाइल, हवा में बदल लेती है रास्ता, DRDO ने किया सफल टेस्ट

DRDO Pralay Missile Test: भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. इसकी क्वासी-बैलिस्टिक तकनीक इसे खास बनाती है. जानें मिसाइल की रेंज, तकनीक और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Ranji Trophy: दो गुटों की लड़ाई में मैच से एक दिन पहले पूरी टीम को किया सस्पेंड, ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला

रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ मुकाबले से ठीक एक दिन पहले मेघालय की पूरी टीम को बदल दिया गया. बोर्ड के अंदरूनी विवाद और हाई कोर्ट के फैसले के बाद नई टीम मैदान पर उतरी. पुराने खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में प्रवेश तक नहीं मिला और मामला पुलिस बुलाने तक पहुंच गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. China में शुरू हुई AI Robots के दिमाग की रेस, अब इंसानों की तरह सोचना सीखेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट्स

चीन में Embodied AI तकनीक में 13 अरब डॉलर का निवेश हुआ है. Humanoid Robots अब इंसानों की तरह सीखकर काम करेंगे. जानें इस नई AI क्रांति के बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. बड़े परिवारों के लिए खुशखबरी! टोयोटा फॉर्च्यूनर से लेकर टाटा सफारी ईवी तक; ये चार 7-सीटर SUVs होंगी लॉन्च

देश में 7-सीटर गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आने वाले 6 महीनों में भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर, टाटा सफारी ईवी, रेनॉल्ट बोडियल और निसान की नई एसयूवी जैसी 4 शानदार 7-सीटर गाड़ियां लॉन्च होने की उम्मीद है. जानिए इनकी संभावित कीमत और खासियतों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिसके सामने दारा सिंह भी थे फेल, 'ही-मैन' के टैग से थे मशहूर...

70-80 के दशक में Prem Nath अपने रौबदार अंदाज और दमदार अभिनय के लिए मशहूर थे. Dara Singh उन्हें हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहते थे, वहीं Dharmendra भी उनकी शख्सियत के दीवाने थे. जानिए इस दिग्गज अभिनेता की जिंदगी के अनसुने किस्से. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Bigg Boss 20: 'अब जिंदगी में बच्चा चाहिए...' 39 की उम्र में आम्रपाली दुबे को सता रही मां बनने की चाह, जानें पूरा मामला!

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 के घर में मां बनने की अपनी इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए मां बनना करियर से भी ज्यादा अहम है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट