Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गूगल मैप के गलत रास्ते पर पहुंची कार पलटी:झाबुआ के पेटलावद में हादसा, राजकोट से चित्रकूट जा रहे बुजुर्ग दंपती घायल

INT News22 October 2026 at 11:23 am

झाबुआ जिले के पेटलावद-बामनिया मार्ग पर गुरुवार तड़के एक कार दो बार पलट गई। राजकोट से चित्रकूट जा रहे बुजुर्ग राजेंद्रसिंह राठौर और नंदी राठौर घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार चालक सूरज राठौर ने बताया कि वे नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। मैप के बताए रूट पर चलते हुए वे इस अनजान रास्ते पर पहुंचे थे। दुल्लाखेड़ी के पास सड़क पर अचानक एक तीखा मोड़ आया। समय पर जानकारी न मिलने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह टूट गई और उसके टायर भी फट गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दंपती को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।