Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में तेज बहाव बना काल:रपटा पार करते बहा 21 वर्षीय युवक, दो दिन बाद गहलोनी के पास मिला शव

INT News6 September 2026 at 10:30 am

शिवपुरी सिरसौद थाना क्षेत्र के सिकराऊदा गांव में शुक्रवार को नदी के तेज बहाव में बहे 21 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। राम पुत्र राजू रावत रपटा पार करते समय नदी में बह गया था। दो दिन की तलाश के बाद नदी का जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गहलोनी के पास नदी किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। रपटा पार करते समय तेज बहाव में बहा था राम शुक्रवार दोपहर सिकराऊदा गांव में रपटा पार कर रहा था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन एसडीईआरएफ की टीम ने शनिवार सुबह से देर शाम तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह भी मौके पर पहुंचे थे। जलस्तर कम हुआ तो ग्रामीणों ने देखा शव रविवार सुबह नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर गहलोनी के पास नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।