Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · Assam

जम्मू कश्मीरः कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

INT News11 November 2026 at 03:43 pm

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार, 11 नवंबर को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक चेकपोस्ट पर हमला कर दिया. आतंकियों ने सीआरपीएफ के चेकपोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए हैं.

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. बाइक सवार आतंकियों ने चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर फायर झोंक दिया. इस फायरिंग में घायल हुए तीन जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले के तुरंत बाद CRPF जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Assam Train Accident: 'आगे सिंग्नल रेड है, इमरजेंसी ब्रेक भी काम नहीं कर रहा', इंजन के अंदर से लोको पायलट का वीडियो आया सामने

इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

गोलीबारी की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को मौके पर भेजा गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. हमलावर आतंकियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. घटना के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. फिलहाल हमलावरों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.