समाचार · मध्य प्रदेश
कार्बाइड गन पर रोक, पटवारी ने उसे चलाते बनवाया वीडियो:दतिया के ग्राम नोनेर में पदस्थ हैं अधिकारी; तहसीलदार बोले- कार्रवाई करेंगे
मध्य प्रदेश सरकार ने कार्बाइड गन पर रोक लगाई है और सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। दतिया में महिला पटवारी वीना रावत का कार्बाइड गन से पटाखा फोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो दीपावली के दिन का बताया जा रहा है। वीना रावत ग्राम नोनेर हल्का में पदस्थ हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में वह कार्बाइड गन चलाती नजर आ रही हैं। हालांकि यह वीडियो इसी साल का है या पुराना अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने कार्बाइड गन चलाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद वीना रावत पर आदेश की अनदेखी करने का आरोप है। वही ग्रामीण तहसीलदार आर्य ने बताया कि, मामला उनके संज्ञान में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन कराने के लिए काम कर रहा है। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।