Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस का इंस्पेक्टर नशे समेत गिरफ्तार:3.35 किलो हेरोइन बरामद, 6 पिस्तौल और कारतूस भी मिले; ऑडी में लेकर जा रहा था

INT News26 September 2026 at 12:55 pm

फिरोजपुर पुलिस ने शनिवार को काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक ऑडी-20 कार (PB-05-AC-6517) और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। घल्ल खुर्द थाना एसएचओ को सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी ऑडी-20 कार में नशीले पदार्थ और नाजायज हथियार लेकर जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी की और कार को रोककर बलदेव सिंह को पकड़ा। बरामद सामान के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

पुलिस ने थाना घल्ल खुर्द में एफआईआर नंबर 132 दर्ज की है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद सामान के स्रोत का पता लगा रही है।