Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला में कार ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर:3 घायल, होमगार्ड जवान के पैर में फ्रैक्चर, अंतरराज्यीय नाकाबंदी पर दे रहे थे ड्यूटी

INT News27 August 2026 at 12:56 pm

पंचकूला जिले में पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर एक तेज रफ्तार डस्टर कार ने पुलिस नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की टांग फ्रैक्चर हो गई, जबकि दो अन्य को भी चोटें आईं। घायल होमगार्ड जवान की पहचान संजय सैनी के रूप में हुई है, जिनकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह और एक अन्य होमगार्ड जवान संदीप को भी चोटें आई हैं। घटना के समय मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह, एएनसी स्टाफ से सुमित, होमगार्ड जवान संजय सैनी, संदीप और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस टीम मल्लाह मोड़ के समीप अंतरराज्यीय नाकाबंदी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बैरिकेड्स में जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक संदीप शर्मा ने इस संदर्भ में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों के लिए ऐसे हादसों में सरकार की ओर से कोई विशेष सहायता नहीं मिलती है। होमगार्ड जवान को नहीं मिलता मेडिकल क्लेम : शर्मा शर्मा ने कहा कि यदि कोई होमगार्ड जवान मेडिकल बिल क्लेम करता है, तो उसे पहले ड्यूटी से हटा दिया जाता है। छुट्टी से लौटने के बाद उन्हें जल्दी ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाता, और कई जवान तो एक साल तक ड्यूटी पर नहीं लौट पाते। उन्होंने सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।