Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का आरक्षण पर बयान:कहा- जातिगत नही बल्कि आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, गरीब के उत्थान पर हो फोकस

INT News27 August 2026 at 01:47 pm

मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार को आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा, कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। जिसमें सभी जाति और धर्म के लोगों को शामिल कर वास्तविक स्थिति पर विचार करना चाहिए।

आर्थिक असमानता पर बोले

नारायण त्रिपाठी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा, कि उन्होंने संविधान से समाज के सभी वर्गों को आगे लाने और समानता लाने की कोशिश की थी। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक आर्थिक असमानता दूर नहीं होगी, तब तक देश का सही विकास नहीं होगा त्रिपाठी ने देश में समान शिक्षा नीति लागू करने की जरुरत पर अपनी बात रखी और कहा कि गरीब व्यक्ति चाहे किसी भी जाति का हो, अगर वह आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसे आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

बच्चो के भविष्य का दिया हवाला

त्रिपाठी ने एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के लोगों से भी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस से आगे बढ़कर गरीब परिवारों और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आरक्षण पर विचार करना चाहिए।