Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

नेपाल की बाढ़ में रांची के रामप्रसाद भी लापता, परिजन परेशान

INT News27 August 2026 at 01:50 pm

राजीव पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ के बीच झारखंड की राजधानी रांची के निवासी एक युवक के लापता होने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ गई है. रांची के कोकर इलाके स्थित हैदर अली रोड नंबर 12 निवासी रामप्रसाद घोष नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं. रामप्रसाद नेपाल के अपर त्रिशूली क्षेत्र में स्थित एंड्रिट्ज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 से 7 महीनों से इस कंपनी से जुड़े हुए थे.

परिवार से मंगलवार को हुई थी आखिरी बात

मंगलवार को परिवार के लोगों की रामप्रसाद घोष से बात हुई थी. इसके बाद गुरुवार को प्रकृति के कहर की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया. परिजन एंबेसी से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं, ताकि रामप्रसाद के बारे में कोई जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें:  JPSC घोटाला: कोचिंग संस्थान भी CBI की रडार पर, छापेमारी में मिले साक्ष्यों से खुलेंगे ‘सिंडिकेट’ के राज

परिजन कर रहे सुरक्षित लौटने का इंतजार

परिवार को उम्मीद है कि रामप्रसाद सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनका पता चल जाएगा. परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद दो महीने पहले ही छुट्टी पर रांची आए थे. वहीं, इस घटना के बाद उनके भाई गहरे सदमे में हैं और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- स्पीकर को 4 बार फोन किया, नहीं हुई सुनवाई