समाचार · मध्य प्रदेश
कूनो नदी में डूबे युवक का शव तिसरे दिन बरामद:चरऊ घाट के पास पुलिस-SDERF को मिला; मंगलवार को नदी पार करते समय डूबा था
कराहल ब्लॉक के सेसईपुरा गांव निवासी रामनिवास आदिवासी का शव गुरुवार को कूनो नदी से बरामद हुआ। वे मंगलवार दोपहर नदी में डूबने के बाद लापता थे। तीसरे दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन में चरऊ घाट के पास उनका शव मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को नदी पार करते समय डूबा रामनिवास आदिवासी(22), पिता रामस्वरूप आदिवासी, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनों के साथ छारू स्थित कूनो नदी पर गया था। बताया गया है कि वे बाल कटवाने के लिए गया था। इस दौरान नदी पार करने की कोशिश में उसने तेज बहाव के बीच उन्होंने संतुलन खो दिया। जिससे वो गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद बुधवार को मिला शव सूचना मिलते ही सेसईपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रामनिवास की तलाश शुरू की गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। मंगलवार शाम तक नदी में तलाश की गई। लेकिन रामनिवास का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने फिर तलाश शुरू की। गोताखोरों और नावों की मदद से नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तेज बहाव के कारण टीम को तलाश में परेशानी हुई। इसके बावजूद लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस- SDERF को चरऊ घाट के पास रामनिवास का शव मिला। थाना प्रभारी जेपीएस जादौन ने शव मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।