Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद:पुलिस को हत्या की आशंका, 6-7 वर्ष से अनाज मंडी में रहती थी प्रवासी महिला

INT News27 August 2026 at 01:58 pm

स्थानीय नई अनाज मंडी से पिछले करीब 6-7 वर्षों से रह रही एक बुजुर्ग प्रवासी महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मंडी के लोग बुलाते थे 'मासी', मानसिक रूप से थी अस्वस्थ अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों और दुकानदारों ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 60-65 वर्ष थी। वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी और पिछले कई सालों से इसी मंडी को अपना ठिकाना बनाए हुए थी। मंडी के लोग उसे आदर से ‘मासी’ कहकर पुकारते थे। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को उसके असली नाम, परिवार या पहचान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हत्या की आशंका, हर पहलू से जांच जारी महिला का शव जिस हालत में मिला है, उसे देखते हुए अनाज मंडी के लोगों और कामगारों ने उसकी हत्या किए जाने की प्रबल आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी (DSP) तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को देखकर पहली नजर में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।" अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू डीएसपी ने आगे बताया कि अभी तक महिला की वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।