समाचार · झारखंड
झारखंड बार काउंसिल के तीन पदों के लिए आज मतदान, 25 सदस्य और महाधिवक्ता करेंगे वोट

Jharkhand Bar Council Election: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार, 4 नवंबर को होगा. इसके तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) सदस्य का चयन किया जायेगा. चुनाव में काउंसिल के 25 सदस्य और महाधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
सुबह 11:15 बजे शुरू होगा मतदान
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह 11:15 बजे शुरू होगी. चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. काउंसिल के 25 सदस्यों के साथ महाधिवक्ता भी मतदान में हिस्सा लेंगे. मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को ही मतगणना की जायेगी और परिणाम घोषित किये जाने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में करोड़ों की ठगी, डीसी के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच मुकाबला होगा. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें अनिल महतो, मधुलता रानी, मृत्युंजय श्रीवास्तव और रिंकू भक्त शामिल हैं.
बीसीआई सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवार
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) सदस्य पद के लिए मोज कुमार (नंबर-2), प्रशांत कुमार सिंह और संजय कुमार विद्रोही अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव के बाद मतगणना के जरिए तीनों पदों के लिए विजेताओं का फैसला होगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड में बादलों की विदाई के बाद बढ़ेगी ठंड, सुबह कुहासा और रात में सताएगी ठंड