Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे लाल सिंह आर्य

INT News14 November 2026 at 05:46 am

जालंधर। श्री गुरु रविदास के 650वें गुरुपर्व को समर्पित ‘श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा' की तैयारियों को लेकर जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में शीतल अंगुराल, सुशील रिंकू, केडी भंडारी, सरबजीत मक्कड़, अमरजीत अमरी, दिनेश ढल्ल और दीपक तेलु मौजूद रहे। यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी क्षेत्र से होगा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनों तक भ्रमण करेगी। यात्रा अलग-अलग राज्यों से होते हुए 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न होगी। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। इस दौरान लाल सिंह आर्य ने यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना बताया। शीतल अंगुराल ने ‘बेगमपुरा' के संदेश का उल्लेख करते कहा कि यात्रा से विचारधारा नई पीढ़ी तक पहुंचेगी।