समाचार · पंजाब
तस्करी कर ले जाई जा रही चंडीगढ़ की शराब पकड़ी:हरियाणा नंबर की कार में लाई जा रही थी, 54 बोतल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पंजाब में तस्करी करके लाई जा रही शराब की खेप को पास को पुलिस व अबकारी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में भरकर शराब ला रहा था। तलाशी में कार से 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि अबकारी विभाग को कार से भारी मात्रा में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। डिप्टी कमिश्नर (आबकारी), पटियाला खुशदिल सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कमिश्नर (आबकारी), रोपड़ रेंज अशोक चलोत्रा के नेतृत्व और आबकारी अधिकारी मोहाली दीवान चंद शर्मा की निगरानी में टीम ने कार्रवाई की। हरियाणा नंबर की कार में भरी थी शराब डेरा बस्सी के आबकारी निरीक्षक गुरिंदर पाल, खरड़ सर्कल के आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार आदि कर्मचारियों ने लांडरां-खरड़ रोड पर सेक्टर-116 के हरियाणा नंबर की सफेद मारुति एसएक्स-4 कार को रोका। कार लांडरां की तरफ से आ रही थी। कार की नंबर प्लेट पर HR 07 S 6664 लिखा था। चंडीगढ़ में ही हुआ था शराब का निर्माण तलाशी में व्हिस्की की 54 बोतलें मिलीं। उन पर बैच नंबर 04 AUG 25 लिखा था। शराब का निर्माण जन्नत बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 182/13, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, चंडीगढ़ में हुआ था। विभाग के मुताबिक, बोतलों पर होलोग्राम और क्यूआर कोड नहीं मिले। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह मकान नंबर 2361, सेक्टर-20सी, चंडीगढ़ का निवासी है। पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61(1)(14) और 78(2) के तहत बालोंगी थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।