national · दिल्ली
बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर भाजपा का तंज, एमवीए ने बताया अपना प्रदर्शन बेहतर
INT News29 October 2026 at 02:13 pm

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। देश के चार राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की हार को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए महायुति पर निशाना साधा है। वहीं, नसीरुद्दीन शाह को लेकर भाजपा विधायक राम कदम के बयान ने भी राजनीतिक बहस को हवा दी है।