समाचार · झारखंड
Jamshedpur Crime: फायरिंग के दो आरोपी ने पिस्टल छीन पुलिस पर चलाई गोलियां, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले के आरोपी अजीत मंडल और मोहन यादव के पैर में पुलिस ने हथियार छीन कर भागने और फायरिंग के क्रम में गोली मारकर जख्मी कर दिया है. दोनों आरोपियों के पैर में दो-दो गोली लगी है.
घटना बुधवार की तड़के करीब 3:00 बजे सोनारी स्थित फागु बाबा मंदिर के पास की है. घटना की जानकारी मिलने की साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि रेस्टोरेंट में फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी अजीत मंडल और मोहन को गिरफ्तार कर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा मंदिर के पास दोनों को लेकर गई थी. जहां मौका देखकर अजीत मंडल ने पुलिस जवान का पिस्तौल छीन कर पुलिस पर अचानक से तीन राउंड फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों अपराधियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को जख्मी कर दिया.