Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मैड हत्याकांड:3 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ अब पाक गैंगस्टर भट्टी ने दी ढिल्लों को धमकी

INT News7 October 2026 at 05:54 am

| अमृतसर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मैड संधू की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस 2 हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस की कई विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बता दें कि 3 अक्टूबर की शाम कार वॉश की दुकान के बाहर मैड संधू पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जहां 3 गोलियां लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों के रूट को ट्रेस कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहा है कि पुलिस जिन लोगों को हत्यारा मानकर तलाश कर रही है, वे असली आरोपी नहीं हैं। उसे हत्या में शामिल लोगों के नाम पता हैं। वह 6 लोगों के नाम और 3 अज्ञातों का जिक्र करता है। वह इनमें से कुछ लोगों के लंदन में रहने का दावा भी करता है। वीडियो में युवक पुलिस से इन लोगों को पकड़कर पूछताछ करने की अपील करता है और दावा करता है कि ऐसा करने पर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डोन गैंगस्टर शहजाद भट्टी की कथित वीडियो सामने आई है। वीडियो में वह गोल्डी ढिल्लों को मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी लेने को लेकर घेरता नजर आ रहा है। उसने वीडियो में कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति की हत्या करके, जो हथियारबंद नहीं था और जिसका गैंगस्टर गतिविधियों से कोई संबंध नहीं था, गोल्डी खुद को बड़ा गैंगस्टर बता रहा है। कुछ नहीं हो तुम। पहले लौरेंस के टूकड़े पर पलता था, उसके बाद किसी और अब ओर किसी के टूकड़े पर पल रहा है। वीडियो में शहजाद भट्टी गोल्डी ढिल्लों को पुराने विवादों का हवाला देते हुए चुनौती दिया और कहा कि अब आमने-सामने होने पर पता चलेगा कि कौन कितना बड़ा गैंगस्टर है। कहा कि गोल्डी ढिल्लों तुम्हे याद होगा उसके लोगों ने तुम्हारी पिटाई भी की थी। विदेश में तुम सरकारी कमरे में रहते थे। अपना मोबाइल छोड़कर भागा था। तुमने ब्राजील में टाइम भी रखा था, वह भी वहां पहुंचे थे तुम ब्राजील छोड़कर भाग गए। पहले से ही तुम उसके टारगेट हो, हर बार बच गए, लेकिन अब तुम नहीं बचोगे। मैड संधू वायरल हो गया था, तुमने इसी कारण उसकी हत्या की, कि बाद में लोगों में डर बनाकर उनसे फिरौती ले सकों और कोई कारण नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट को हत्या का आधार या जिम्मेदारी का प्रमाण नहीं माना है।