Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कचहरी चौक और आसपास की सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें, जाम में फंसे वाहन चालकों की प्रदर्शनकारियों से हुई बहस

INT News7 October 2026 at 05:51 am

| अमृतसर लुधियाना के एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मसीह भाइचारे ने का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक मसीह भाइचारे के लोगों ने कचहरी चौक पर रोष प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। इस कारण कचहरी चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे आम जनता दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंची एडीसीपी स्पेशल परमिंदर कौर ने बातचीत करके ज्ञापन लेकर मामला शांत करवाया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। हमें तो जाने दो... प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धर्मेंद्र शास्त्री जब भी पंजाब में आते है तो किसी न किसी धर्म के खिलाफ बोलकर चले जाते हैं उनका पंजाब में आना बंद होना चाहिए। इस मौके पर आरिफ चौहान, रणजीत, मेजर, स्टीफन, राजपाल, रमन पोल समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे। जाम में फंसे वाहन चालक अमित कुमार, प्रणव और रविंदर समेत अन्य राहगीरों में भी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना था कि कहीं की भी कोई घटना हो प्रदर्शनकारी बार-बार शहर की मुख्य सड़कों को बंद कर देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रदर्शन करने के लिए एक निश्चित स्थान तय किया जाना चाहिए इसी दौरान कई वाहन चालकों की रोष जताने वालों के साथ बहसबाजी भी हुई। परेशानी भरा सफर ... मैरा क्या कसूर ... रोष प्रर्दशन के दौरान स्कूटी पर जा रही युवती को वापस जाने को कहते भाइचारे के लोग।