समाचार · मध्य प्रदेश
विश्व दृष्टि दिवस : मधुमेह मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कल
INT News7 October 2026 at 05:51 am
भास्कर संवाददाता | बड़वानी 27वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश चोयल और डॉ. सोनू बड़ोले मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क इलाज और परामर्श देंगे। इसके लिए मरीजों से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।