Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री का संबोधन विद्यार्थियों ने देखा

INT News7 October 2026 at 05:50 am

बड़वानी | शासकीय आदर्श कॉलेज में यूथ कॉन्क्लेव के तहत भोपाल से सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। सीएम ने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार व नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा वर्तमान समय में डिग्री के साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा, कौशल व व्यक्तित्व विकास जरूरी है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार पाटीदार, डॉ. अनिल पाटीदार, प्रो. राजाराम मुवेल सहित प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।