समाचार · मध्य प्रदेश
सजवानी में विद्यार्थियों को दिया कॅरियर मार्गदर्शन
INT News7 October 2026 at 05:49 am
बड़वानी | सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रोजगार कार्यालय से मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल सजवानी में कॅरियर काउंसिलिंग शिविर आयोजित किया। इसमें मनोवैज्ञानिक अल्ताफ शेख और विषय विशेषज्ञ कमल यादव ने विद्यार्थियों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार विषय चयन व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उनमें शामिल होने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य संगीता राजोरिया ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।