Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

13 की बैठक तय होने पर डीसी दफ्तरों के घेराव स्थगित

INT News7 October 2026 at 05:52 am

अमृतसर | विभिन्न मांगों को लेकर डीसी दफ्तरों के बाहर पक्के धरने पर बैठी भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने पंजाब सरकार से 13 अक्टूबर को बैठक का न्योता मिलने के बाद अपना मोर्चा स्थगित कर दिया है। जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह धंगई और प्रेस सचिव बघेल सिंह कोटमुगल ने बताया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 19 डीसी दफ्तरों का घेराव किया गया था। अमृतसर में प्रदर्शन के दौरान सीएम भगवंत मान का पुतला भी फूंका गया। बीकेयू नेताओं ने कहा कि 13 अक्टूबर की बैठक के नतीजों के आधार पर ही अगले संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी।