Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

निगम ने अवैध चाय-परांठे के स्टॉल और अस्थायी ढांचे हटाए

INT News7 October 2026 at 05:52 am

| अमृतसर नगर निगम अमृतसर ने वेरका-वल्लाह बाईपास स्थित गणपति सिंथेटिक्स के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया। सेक्रेटरी सुशांत भाटिया, एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह और इंस्पेक्टरों की टीम ने सड़क किनारे बने अवैध चाय-परांठे के स्टॉल व अस्थायी ढांचे हटाए। आवागमन में बाधा बनने की शिकायत पर यह कदम उठाया गया। निगम ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों व निगम की भूमि पर अनधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।