समाचार · पंजाब
विजिलेंस कार्रवाई के खिलाफ पावरकॉम कर्मियों का प्रदर्शन
| अमृतसर सिटी सर्किल माल मंडी में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से पावरकॉम अधिकारियों पर दर्ज विजिलेंस मामले के विरोध में लगातार तीसरी दिन रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने पंजाब सरकार और विजिलेंस ब्यूरो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने बिना सोचे समझे अधिकारी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्रदर्शनकारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक एक्सईएन इंजी मनदीप सिंह बमराह और एडिशनल एसडीओ दीपइंदर सिंह पर विजिलेंस द्वारा दर्ज पर्चा रद्द नहीं किया जाता, तब तक इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी तीखा रूप धारण करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। रोष जता रही कमेटी ने कहा कि अपनी साख बचाने के लिए विजिलेंस ने इमानदार आफिसर पर मामला दर्द किया है। जबकि पावरकाम ने अपनी जांच में उन्हें बेकसूर माना है। नेताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों पर दर्ज पर्चा तुरंत रद्द कर उन्हें बाइज्जत बरी किया जाना चाहिए। वहीं झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी करने वाले पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मदन लाल शर्मा, गुरप्रीत सिंह जस्सल, रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राजिंदर दत्ता, इंजी गुरशरण सिंह खैहरा, परविंदरजीत सिंह, जेई राम कुमार, सकत्तर सिंह माहल मौजूद रहे।