Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

INT News7 October 2026 at 05:52 am

अमृतसर | अमृतसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में है। वीडियो में तीन निहंग सिंह एक युवक को बीच में खड़ा कर उसकी दोनों बाहें पकड़े नजर आते हैं। इसी दौरान एक निहंग युवक को डंडे से मारता दिखता है, जबकि दूसरा उसे थप्पड़ मारता है। यह वीडियो दशमेश तरना दल के निहंग बाबा गुरदीप सिंह के सोशल मीडिया पेज से अपलोड किया गया बताया जा रहा है। निहंग बाबा गुरदीप सिंह ने कहा कि जिस युवक की पिटाई की गई, उसके नशा बेचने की सूचना उन्हें और उनके साथियों को मिली थी। उनके अनुसार, अमृतसर के एक गांव के व्यक्ति ने उन्हें यह जानकारी गुप्त रूप से दी थी, जिसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई। निहंग बाबा गुरदीप सिंह ने यह भी कहा कि वीडियो अमृतसर के किसी गांव का है, लेकिन गांव का नाम बताने से उन्होंने इनकार किया। उनका कहना है कि सूचना देने वालों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान और नशा बेचने के आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।