समाचार · पंजाब
न्यू अमृतसर में लगेंगे स्टॉल, 8 से शुरू होगी प्रक्रिया, सेवा केंद्रों में
| अमृतसर दिवाली और गुरुपर्व के त्योहार पर पटाखों के कारोबार के लिए जिला प्रशासन ने अस्थायी लाइसेंस जारी करने की कवायद शुरू कर दी है। न्यू अमृतसर क्षेत्र में पटाखों के महज 10 खोखे (स्टॉल) लगाने की ही मंजूरी दी जाएगी। इन 10 लाइसेंसों को पाने के लिए शहर में कितना भारी क्रेज रहता है। पिछले वर्ष 2025 में जिला प्रशासन के पास कुल 722 आवेदन पहुंचे थे। यानी मात्र 10 दुकानों के लिए सैकड़ों लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इस बार भी 10 लाइसेंसों के लिए आवेदकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आवेदन करने के लिए हर आवेदक को 100 रुपये की निर्धारित फीस देनी होगी। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 8 से 10 अक्टूबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक जिले के किसी भी सेवा केंद्र में जाकर 100 रुपये शुल्क के साथ अपना आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। 8 से 10 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे तक) जिले के सभी सेवा केंद्रों में आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद आए हुए आवेदनों का 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे ड्रॉ निकाला जाएगा। सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य, बिना लाइसेंस बेचे तो कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि पटाखा बिक्री और लाइसेंस आवंटन से जुड़ी तमाम शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करवाया जाएगा। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने या तय जगह (न्यू अमृतसर) के अलावा कहीं और स्टॉल लगाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट amritsar.nic.in पर उपलब्ध है।