Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

हादसा होते-होते टला, ट्रेन के गुजरते ही रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका, बठिंडा जा रही रेल को उड़ाने की साजिश नाकाम

INT News4 November 2026 at 07:31 am

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका कर ट्रेन को उड़ाने की साजिश का मामला सामने आया है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई. हालांकि, ट्रेन के गुजरने के बाद धमाका होने से बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. स्लीपर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिपर पटरी से अलग हो गए.

ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Diwali Special Trains 2026: दिल्ली से दिवाली-छठ पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, तारीख और टाइमिंग देखें

एटीएस और एफएसएल की टीमें जांच में जुटीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं. एफएसएल टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जरूरी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है.

एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल धमाके के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. जांच एजेंसियां रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं.