समाचार · मध्य प्रदेश
अवैध रेत ट्रैक्टर रोकने पर कंपनी कर्मचारी और ग्रामीण भिड़े:उमरिया के पिपरिया नाका पर विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
उमरिया जिले के पिपरिया नाका पर रेत कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद अवैध रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने को लेकर हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को नेशनल हाईवे-43 स्थित पिपरिया नाका से कथित तौर पर अवैध रेत लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी। रेत कंपनी के कर्मचारी जीतू सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की। कंपनी कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रैक्टर रोकने पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। वहीं, ग्रामीणों ने भी कंपनी कर्मचारियों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की ओर से सुमित राय और रेत कंपनी की ओर से शिकायत की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने गुरुवार को बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।