Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में मनाया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस:उइके बोले- सांस्कृतिक विरासत-इतिहास प्रदेश की पहचान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

INT News1 November 2026 at 03:56 pm

हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार को मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा- सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराएं और इतिहास प्रदेश की पहचान हैं। कृषि प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। उइके ने नर्मदा, महाकाल, चित्रकूट, भीमबेटका, सांची और खजुराहो को प्रदेश की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए लोगों से मिलकर काम करने की अपील की। तस्वीरें देखें… विजेताओं को समारोह में पुरस्कार दिए किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत ऑनलाइन कृषि प्रश्नोत्तरी हुई। इसके विजेताओं को समारोह में पुरस्कार दिए गए। बिच्छापुर के कपिल जाट को ट्रैक्टर और रोलगांव के पंकज मोरछले को बुलेट मोटरसाइकिल मिली। झुण्डगांव के रामचंद्र खोरे ने 24 सवालों के सही जवाब दिए। उन्हें लॉटरी से पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान, आदिवासी लोकनृत्य और कालबेलिया नृत्य पेश किया। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत चंद्रगोपाल छापरे को एक लाख रुपए का चेक और प्रमाण-पत्र दिया गया। विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। महिला स्व-सहायता समूहों और विभागों ने उत्पादों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई। लोकतंत्र सेनानी मरगूव हुसैन बन्दूक वाले का भी सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, कलेक्टर कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार और जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।