Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

नरेंद्र मोदी के बारे में गूगल पर क्या सर्च करते हैं लोग? जानिए उन सवालों के जवाब जो अक्सर पूछी जाती हैं

INT News17 September 2026 at 12:47 pm

आज, यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. मोदी आज 76 साल के हो गए हैं. वैसे तो उनके बारे में ज्यादातर जानकारी इंटरनेट पर आसानी से मिल जाती है, लेकिन उनकी निजी दिनचर्या, भाषण तैयार करने के तरीके और फोन के इस्तेमाल को लेकर आज भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. इन सवालों के जवाब जानने के लिए लोग सिर्फ गूगल का सहारा नहीं लेते, बल्कि कई बार आरटीआई के जरिए भी जानकारी मांग लेते हैं.

हालांकि इन सवालों से जुड़े कुछ जवाब सरकारी रिकॉर्ड में तो मिलते हैं लेकिन कुछ जानकारियां मीडिया रिपोर्ट्स और अलग-अलग लोगों के बयानों पर आधारित हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन सा जवाब सही है? और कौन सा गलत?

कौन लिखता है PM मोदी का भाषण ?

साल 2021 में प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना के अधिकार (RTI)के तहत यह सवाल पूछा गया था कि प्रधानमंत्री के भाषण कौन लिखता है? इसे तैयार करने में कौन-कौन लोग शामिल होते हैं?

PMO के जवाब के मुताबिक, किसी कार्यक्रम की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग व्यक्ति, अधिकारी, विभाग, संस्थाएं और संगठन भाषण के लिए इनपुट देते हैं. इसके बाद भाषण को अंतिम रूप प्रधानमंत्री खुद देते हैं.

यानी अपना हर भाषण पूरी तरह प्रधानमंत्री खुद शुरू से लिखते हैं, लेकिन भाषण तैयार करने की प्रक्रिया में कई स्रोतों से कंटेंट और सुझाव लेते हैं.

कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं PM मोदी ?

इंटरनेट पर प्रधानमंत्री के फोन को लेकर भी लोग काफी कुछ सर्च करते हैं. जिसमे ये सवाल सबसे ज्यादा पुछा जाता है कि PM मोदी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं?

इसको लेकर इंटरनेट पर कई दावे मिलते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कि संवेदनशील सरकारी बातचीत के लिए PM मोदी सामान्य स्मार्टफोन के बजाय सुरक्षित संचार प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं. इनमें RAX यानी रेस्ट्रिक्टेड एरिया एक्सचेंज का नाम सामने आता है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में RAX फोन की सुरक्षा को लेकर दावा किया जाता है कि इसे ‘हैक या ट्रैक नहीं किया जा सकता. हालांकि ऐसे दावे की स्वतंत्र सरकारी तकनीकी पुष्टि सार्वजनिक रूप से आसानी से उपलब्ध नहीं है.

इसके इतर सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री को आईफोन जैसे स्मार्टफोन के साथ जरूर देखा गया है. कई रिपोर्ट्स का कहना है कि PM मोदी ऐसे फोन का इस्तेमाल तस्वीरें लेने के लिए करते हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: राहुल का वन-लाइनर, खरगे-अखिलेश का खास संदेश, जानें किसने क्या लिखा

विदेश यात्रा के दौरान कैसी रहती है PM मोदी की दिनचर्या?

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का आधिकारिक विवरण पीएमओ की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें यात्रा की तारीख, देश और अवधि जैसी जानकारी दर्ज की जाती है.

उनकी यात्रा और दिनचर्या को लेकर रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अलग-अलग समय क्षेत्रों में जाने के दौरान वे अपनी दिनचर्या को मेजबान देश के समय के अनुरूप रखने की कोशिश करते हैं.लेकिन वो सुबह जल्दी उठना, योग और ध्यान करना आदि दैनिक कामों को प्राथमिकता देते हैं.

हालांकि, फ्लाइट के दौरान हर यात्रा में वे ठीक कितने घंटे सोते हैं या क्या करते हैं, इसका कोई नियमित आधिकारिक रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं है.

क्या PM मोदी में सच में कभी छुट्टी नहीं लेते

अक्टूबर 2016 में दायर एक RTI के जवाब में PMO ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालने के बाद कोई छुट्टी नहीं ली थी. उसी जवाब में पीएमओ ने कहा था कि प्रधानमंत्री को हर समय ड्यूटी पर माना जा सकता है. हालांकि इसे आज की तारीख तक का रिकॉर्ड मानना सही नहीं है, क्योंकि यह जवाब 2016 में दिया गया था.

इलके अवाला इन सवालों के लिए भी गूगल करते हैं लोग

पीएम मोदी कितने बजे सोते और उठते हैं?

वह नाश्ते और खाने में क्या पसंद करते हैं?

क्या पीएम मोदी चाय या कॉफी पीते हैं?

प्रधानमंत्री अपने कपड़े खुद चुनते हैं या उनकी टीम?

क्या प्रधानमंत्री अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद चलाते हैं?

पीएम मोदी दिनभर में कितने घंटे काम करते हैं?

क्या प्रधानमंत्री स्क्रिप्ट देखकर पढ़ते हैं अपना भाषण ?

प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट कौन तैयार करता है?

पीएम मोदी के काफिले में कितनी गाड़ियां होती हैं और उनकी सुरक्षा कैसे तय होती है?

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का खर्च कितना आता है?

ये भी पढ़ें: Numerology: नरेंद्र मोदी से निया शर्मा और आर अश्विन तक, 17 सितंबर को जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां