Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में टीचर के निलंबन पर फिर अड़े स्टूडेंट्स:मिसरोद उमावि के बाहर प्रदर्शन; हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठे

INT News23 October 2026 at 05:56 pm

भोपाल में टीचर के निलंबन पर छात्र-छात्राएं फिर अड़ गए हैं। शुक्रवार को वे मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठे। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने शिक्षिका को तत्काल निलंबित करने की मांग की। कहा कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब वे सड़क जाम करेंगे। विद्यार्थियों ने शिक्षिका बविता कुशवाहा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को भी उन्होंने शिक्षिका के विरुद्ध प्रदर्शन कर उनके निलंबन की मांग की थी। उस समय जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का स्थानांतरण करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… विद्यार्थियों की यह मांग विद्यार्थियों का कहना है कि जांच के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में विद्यार्थी दोबारा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर कथित राजनीतिक प्रभाव के जरिए जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।