Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली मौसम: आज इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

INT News6 September 2026 at 10:46 am

Delhi Aaj Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन में मध्यम बारिश होने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली के इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी आने की संभावना

दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना है.

दिल्ली के इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, साउथ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना है.

साउथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, साउथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश/हल्की आंधी और बिजली कड़कने (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) की बहुत संभावना है.

दिल्ली का एक्यूआई 57 दर्ज किया गया

समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 57 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, बिहार की कई नदियां लाल निशान के पार, जानिए कहां कैसा है हाल