national · गुजरात
पीएम मोदी 407.56 करोड़ की बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला
INT News29 October 2026 at 01:54 pm

गांधीनगर, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में कुल 407.56 करोड़ रुपये की लागत वाली बनास डेयरी की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे थराद और राधनपुर में दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे।