Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

यू-डाइस : प्रधान पाठकों को एंट्री प्रक्रिया बताई

INT News14 October 2026 at 05:56 am

खंडवा | यू-डाइस पोर्टल को लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को एमएलबी स्कूल में आयोजित की गई। बीआरसी भेरूलाल वास्कले ने बताया बड़गांव, नेहरू, जावर, एमएलबी, सिहाड़ा और सूरजकुंड जन शिक्षा केंद्रों की यह कार्यशाला दो चरणों में हुई। जिला प्रोग्रामर आयशा शेख और एमएलबी स्कूल के जन शिक्षक प्रवीण नागनपुरिया ने शासकीय स्कूलों के प्रधान पाठकों को यू-डाइस प्लस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल व सुविधाओं, शिक्षक मॉड्यूलर और छात्र मॉड्यूलर से जुड़ी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने प्रविष्टियों में त्रुटि से बचने और विवरण अद्यतन रखने पर भी जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में यू-डाइस पोर्टल प्रभारी वीरेंद्र भालसे, साक्षरता प्रभारी मुकेश राजपूत सहित समस्त बीएसी व सीएसी मौजूद रहे।