Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से 30 भेड़ों की मौत:पिछोर के चंदूपहाड़ी में बाड़े में हादसा, ढाई लाख से ज्यादा का नुकसान

INT News15 August 2026 at 12:58 pm

शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के ग्राम चंदूपहाड़ी में शनिवार रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण के बाड़े में बंद 30 भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना में भेड़पालक को ढाई लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्राम चंदूपहाड़ी निवासी भेड़पालक हरनाम पाल पिता कल्लू पाल ने बताया कि शनिवार रात अचानक बिजली गिरने से उसकी 30 भेड़ें बाड़े में ही मर गईं। हरनाम के अनुसार, मृत भेड़ों की कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक थी। हरनाम पाल ने जानकारी दी कि भेड़ पालन ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन था। भेड़ों की मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उसने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पीड़ित भेड़पालक ने शासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।