Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा:अमरपाटन में 8 अक्टूबर की घटना, बच्ची को बहलाकर सुनसान जगह ले गया था आरोपी

INT News11 November 2026 at 06:52 pm

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना 8 अक्टूबर की है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके परिजन किसी काम से अमरपाटन बाजार गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर भागा पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे वहां देखा और पुलिस को सूचना दी। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। साइकिल जब्त, आरोपी जेल भेजा पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान बृज बिहारी कोल (34), पिता रघुनाथ कोल, निवासी अमरपाटन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल साइकिल भी जब्त की है। बुधवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।