Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें चक्रवात अर्नब के चलते रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट

INT News28 October 2026 at 01:23 pm

चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर रेलवे ने छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के ट्रेन के रूट में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसका असर जगदलपुर, किरंदुल और राउरकेला रूट पर पड़ने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है. रेलवे की सूचना के मुताबिक, विशाखापत्तनम–किरंदुल एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की सेवाएं 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं, हावड़ा–जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेगी.

छत्तीसगढ़ रूट की प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab Video: पुरी तट पर ऊंची लहरों के बीच पहुंचे पर्यटक, टाइड के साथ भाग-दौड़ करते दिखे

हिराखंड एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

भुवनेश्वर–जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस (18447) को 27 से 30 अक्टूबर तक रायगढ़ा में ही समाप्त किया जाएगा. वहीं, वापसी में जगदलपुर–भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस (18448) 28 से 31 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय रायगढ़ा से रवाना होगी. ऐसे में यात्रियों को रायगढ़ा और जगदलपुर के बीच अपनी आगे की यात्रा की व्यवस्था करने से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जांच लेना चाहिए.