Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

ऊनी वस्त्रों का कलेक्शन किफायती दामों पर उपलब्ध

INT News14 November 2026 at 05:49 am

| जालंधर देश भगत यादगार हॉल में विंटर वूलन बंपर सेल की शुरुआत के साथ ही खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार यह सेल 16 नवंबर तक जारी रहेगी और इसमें विभिन्न नामी ब्रांड्स के विंटर कलेक्शन पर आकर्षक छूट दी जा रही है। सर्दियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हॉल में एक ही छत के नीचे ऊनी वस्त्रों का कलेक्शन किफायती दामों पर उपलब्ध कराया गया है। ब्रांडेड कपड़ों की रेंज इस तरह रखी गई है कि अलग-अलग बजट वाले ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें। सेल में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विंटर वियर की विविधता शामिल है। जैकेट, स्वेटशर्ट, शॉल, कार्डिगन, कुर्ती सेट और ट्रैक सूट सहित कई तरह के परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि हर आयु वर्ग और पसंद को ध्यान में रखकर विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है।