Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस का अभियान:उज्जैन में कोयला फाटक पर युवाओं के रजिस्ट्रेशन कराए, ब्लॉक स्तर पर तैयारी धीमी

INT News17 September 2026 at 12:47 pm

इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को उज्जैन में युवाओं और छात्रों के रजिस्ट्रेशन का अभियान चलाया गया। रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन कोयला फाटक चौराहे पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय के नेतृत्व में अभियान हुआ। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी समेत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक उज्जैन की दोनों विधानसभा सीटों से 30 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज, कोचिंग सेंटर समेत अन्य स्थानों पर छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। डॉ. रवि राय ने कहा कि राहुल गांधी कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की समस्याओं पर बात करेंगे। उन्होंने उज्जैन से बड़ी संख्या में युवाओं के इंदौर पहुंचने की बात कही। सात में तीन ब्लॉक में ही छात्र संवाद ब्लॉक स्तर पर अभियान की रफ्तार धीमी है। शहर के सात ब्लॉक में अब तक तीन में ही छात्र संवाद कार्यक्रम हुए हैं। शास्त्रीनगर ब्लॉक में माधव कॉलेज, माधवनगर ब्लॉक में निजी कोचिंग और महाराजवाड़ा-कार्तिक चौक ब्लॉक में सांदीपनि कॉलेज में संवाद किया गया। बाकी चार ब्लॉकों में अभी तक कार्यक्रम नहीं हुए हैं। शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर संवाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में मंगलवार को महानंदानगर एरिना ग्राउंड पर भी छात्रों से संवाद किया गया। यहां शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर और अन्य समस्याओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की गई। साथ ही ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराए गए। कांग्रेस के अनुसार इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की बात सुनी जाएगी।