Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:श्योपुर में दो बेटियां घायल, ग्वालियर रेफर; चालक फरार

INT News22 October 2026 at 11:24 am

श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे शिवरा मोड़ पर हुआ। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे जानकारी के अनुसार, राकेश धाकड़ (50) अपनी बेटियों कृतिका (18) और साध्वी (19) के साथ बाइक से सहसराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेराड़ की ओर जा रही पिकअप ने शिवरा मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। विजयपुर से ग्वालियर रेफर की गईं बेटियां हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बेटियों को उपचार के लिए विजयपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। चालक की तलाश में जुटी पुलिस गसवानी थाना प्रभारी आशा मौर्य ने बताया कि शिवरा मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राकेश धाकड़ की मौत हुई है। उनकी दोनों बेटियों को उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।