समाचार · हरियाणा
नेपाल बाढ़ को लेकर चंडीगढ़ में कंट्रोल रूम गठित:प्रशासन की अपील, कोई लापता या अनट्रेस हो तो तुरंत साझा करें जानकारी
नेपाल में हाल ही में आई फ्लैश बाढ़ के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही लोगों से अपील की है क यदि उनका कोई परिचित या परिवार का सदस्य नेपाल में हुई घटना के बाद लापता या अनट्रेस है, तो इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, यूटी चंडीगढ़ को दी जाए। प्रशासन ने यह नंबर जारी किए हैं प्रशासन ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 और 0172-2700025 जारी किया है। इसके अलावा लोग adc-chd@nic.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी साझा कर सकते हैं। इस संबंध में संपर्क व्यक्ति मोहान सिंह, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, यूटी चंडीगढ़ को बनाया गया है। नागरिकों से प्राप्त जानकारी को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में लापता चंडीगढ़ के लोगों का पता लगाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में मदद करना है।