समाचार · झारखंड
स्वतंत्रता दिवस पर 29 पुलिसकर्मी सम्मानित, CM हेमंत सोरेन ने प्रदान किए वीरता और सेवा पदक

नवीन शर्मा की रिपोर्ट
Hemant Soren Honors Jharkhand Police: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोराबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. इस वर्ष झारखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता के लिए पदक और सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रपति पुलिस पदक से कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ सम्मानित
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अ०नि०(स०) कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में झासपु-01, रांची में पदस्थापित हैं.
वीरता के लिए 5 पुलिसकर्मियों को पदक
पुलिस०अनि० विनय कुमार - लातेहार जिला
अ०नि० (स०) प्रमोद कुमार राय — आईआरबी-04, लातेहार
आरक्षी/175 वेद प्रकाश महतो — लातेहार जिला
आ०/1176 रामचंद्र कुमार महतो — लातेहार जिला
आरक्षी/276 कृष्ण मुर्मू — आईआरबी-01, जामताड़ा
23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पद
इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए पदक से कुल 23 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं. सम्मानित कर्मियों में पुलिस महानिरीक्षक माइकलराज एस.,पुलिस महानिरीक्षक अन्नेपू विजयालक्ष्मी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, पूर्णि० (तक०) अरुण कुमार, स०अ०नि० अरविंद कुमार पालित, स०अ०नि० वरिष्ठ कुंवर, स०अ०नि० संजीव कुमार झा, स०अ०नि० विजय कुमार, चालक हवलदार 197 मोहम्मद इकबाल, चालक हवलदार 228 भिंडराय मुंडरी सहित अन्य पुलिसकर्मी और जवान शामिल हैं.
सूची में पुलिसकर्मियों समेत कई नाम शामिल
सूची में मनोज कुमार राय, असीत कुमार मोदी, दीपक पुंज, महेंद्र महतो, हवलदार विजय धापा, रजिता कुजूर, आरक्षी 101 विदेशी मांझी, आरक्षी 59 अजय कुमार दुबे, म०आ० 326 पुष्पा ओझा और आरक्षी 716 दीपक कुमार सिंह समेत अन्य नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पलामू में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने फहराया तिरंगा
यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर