sports
IND vs NZ 1st ODI Live: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता, 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 45/2
INT News4 November 2026 at 08:36 am

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस सीरीज में सभी की नजरें भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी. दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया की शुरुआत पर भी फैंस की नजर होगी. मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, स्कोर और रोमांचक पल के लिए डिजिटल के साथ जुड़े रहें.