national
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरे, दिल्ली एम्स में भर्ती

Jagdeep Dhankhar Health: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. मॉर्निंग वॉक के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन से घर लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और प्राथमिक चिकित्सा दी. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है.
मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक हुए बेहोश
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. धनखड़ की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की.
स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल जगदीप धनखड़ की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. AIIMS प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
Also Read: सोनिया गांधी की किताब पर BJP का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- PM पद छोड़कर बन गईं सुपर पीएम