Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सरगुजा में शुरू हुई गुलाबी ठंड, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री:अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री तक गिरा, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड

INT News22 October 2026 at 11:31 am

उत्तर छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर गया है। हालांकि, दिन अभी भी गर्म हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में सरगुजा संभाग में ठंड शुरू हो जाती है। इस साल भी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर गया है। पाठ क्षेत्रों में रातें सर्द होने लगी हैं। 27 से बदलेगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और इसके कारण रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने से दिन और रात के तापमान में खासा अंतर रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 27 अक्टूबर से चक्रवाती परिसंचरण के कारण बादल छाएंगे और छिटपुट बारिश भी उत्तर छत्तीसगढ़ में हो सकती है। 02 नवंबर के बाद मौसम साफ होगा और इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मैनपाट में मौसम हुआ सुहाना मैनपाट में ठंड की दस्तक के साथ मौसम सुहाना हो गया है। उंचाई में बसे मैनपाट में शाम होते ही तेज हवाओं के कारण ठंड का ऐहसास होने लगा है। सामान्य तौर पर नवंबर के पहले सप्ताह में ही मैनपाट का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर जाता है।