Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धारनाथ बाबा की शाही सवारी छबीना कल निकलेगी:शाम 4 बजे नगर भ्रमण, DM-SP करेंगे आरती, मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

INT News6 September 2026 at 06:57 pm

धार में 7 सितंबर को धारनाथ बाबा की शाही सवारी निकाली जाएगी। श्री धर्म स्थान रक्षक मंडल ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर भ्रमण से पहले मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान धारनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। उन्हें वस्त्र अर्पित किए। मंडल सचिव अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि बाबा के नगर भ्रमण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 7 सितंबर की शाम 4 बजे कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा बाबा की आरती करेंगे। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। आरती और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद माझी समाज के युवा बाबा की शाही पालकी को कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। आगे डमरू पार्टियां, पीछे झांकियां और अखाड़े शाही सवारी के आगे झांझ-मंजीरे और डमरू पार्टियां चलेंगी। पालकी के पीछे अलग-अलग झांकियां और अखाड़े शामिल होंगे। नगर भ्रमण के बाद बाबा मंदिर परिसर लौटेंगे, जहां महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। श्री धर्म स्थान रक्षक मंडल ने शहर के धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।