Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नूंह के सरकारी स्कूलों में हाजिरी का नया नियम:अब चेहरे की पहचान से लगेगी स्टूडेंट्स और टीचर्स की अटेंडेंस, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

INT News14 October 2026 at 06:00 am

हरियाणा में नूंह के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों और छात्रों की हाजिरी पूरी तरह पारदर्शी और सटीक होगी। इसके लिए स्कूलों में स्थापित 'फेशियल बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम' का नियमित इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा (पंचकूला) की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (नूंह) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नूंह के उपायुक्त (DC) द्वारा भेजे गए पत्र के बाद निदेशालय ने यह आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में फेशियल रिकॉग्निशन डिवाइस पहले ही लगा दी गई हैं, ताकि हाजिरी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इस कदम का मुख्य उद्देश्य नूंह में अध्यापकों की जवाबदेही तय करना और छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है। अब जानिए, नूंह में इस फैसले की खास वजह